May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2026। क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाने व ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
पीड़िता ने एसपी कार्यालय में पेश होने के बाद मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले आरोपी ने उसकी ढाणी में आकर उसके नहाने के दौरान उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बाहर आकर उसे ओलमा दिया तो आरोपी ने उसका नहाने का वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी से वह डर गई और उसने किसी को बताया नहीं। उसके माता पिता मजदूरी करने जाते तो पीछे से आरोपी ने कई बार उसे धमकाते हुए जबरन दुष्कर्म किया। 1 फरवरी को वह अपने घर पर अकेली थी और तब आरोपी आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा, तब उसके माता पिता आ गए तो आरोपी ने उसके पिता को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग करीब 6 दिन उसके घर के बाहर बैठे रहें और उसे व उसके पिता को थाने नहीं आने दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया और जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को सौंप दी गई है।