






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2026। बुधवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश का बजट पेश किया। बजट में श्रीडूंगरगढ़ को एक पुलिस चौकी गांव आड़सर में मिली है। विपक्ष के नेताओं ने बजट पर पूर्व में प्रस्तावित जनस्वास्थ्य विभाग में सहायक अभियंता कार्यालय और आड़सर चौकी को बजट में शामिल करने पर आड़े हाथों लिया है। प्रदेश के बजट में सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा 8 जुलाई 2025 को गुसाईंसर बड़ा में ट्रोमा सेंटर निर्माण की घोषणा को भूला देने के आरोप लगाए है। क्षेत्र के नेताओं और अनेक सक्रिय लोगों ने बजट में ट्रोमा को शामिल नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताई, वहीं युवा नेताओं ने तो पूरक बजट में ट्रोमा सेंटर की घोषणा नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही है। विपक्ष ने बजट में क्षेत्र की अनदेखी और जनता के लिए घोर निराशाजनक करार दिया है। पढें विपक्ष के नेताओं की बजट पर प्रतिक्रिया:-












