May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2021। कस्बे में शनिवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक बोलेरो कार चुरा ली है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के वार्ड 16 के निवासी तालीम चूनगर ने शनिवार रात को अपने घर के बाहर अपनी बोलेरो गाड़ी खड़ी की थी। लेकिन रविवार सुबह उसे गाड़ी वहां नहीं मिली। उसकी रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी और सर्दी के मौसम में चोरों की सक्रियता के कारण पुलिस ने भी अपील जारी कर लोगों से जागरूक होने एवं गाड़ी पार्क करते समय सुरक्षा साधनों के बारे में जागरूक होने का आह्वान भी किया है।