May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 20.05.47

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2026। गांव बिग्गाबास रामसरा में शुक्रवार को एक दिवसीय कुश्ती महादंगल का रोमांचकारी प्रतियोगिता संपन्न हुई। दंगल में रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें अर्जुनसर के पहलवान मुकेश गोदारा विजेता रहें और लूणकरणसर के श्रवण बिश्नोई उपविजेता रहें। दंगल में सूरतगढ़ के पहलवान लालचंद, यूपी से तूफान, अमृतसर के सनी, फिरोजपुर पंजाब के अनूप, हनुमानगढ़ से मन्नीरखान, श्रीडूंगरगढ़ से लालचदं व हेमेंत, मोमासर के सुभाष गोदारा, बरेली के टाइगर जैसे पहलवानों ने भाग लिया।
दंगल का आयोजन आरएलपी नेता रहें दिवंगत जेठाराम जाखड़ की स्मृति में किया गया। इस दौरान “नशा भगाओ-खेल अपनाओ” का संदेश युवाओं को दिया गया। के प्रबुद्धजनों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अपनाने का संकल्प दिलवाया। वहीं ‘खेजड़ी संरक्षण’ के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में दर्शकों ने उत्साह के दंगल देखा व जमकर हूटिंग की, इस दौरान युवाओं ने व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में आयोजित हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम, बड़ी संख्या में दर्शकों ने लिया दंगल का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहलवानों ने की खूब जोर आजमाईश, दाव पेंच देखकर दर्शकों ने की हूटिंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में दर्शक दंगल देखने पहुंचे।