May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2026। मुख्य जिला चिकित्साधिकारी डॉ पुखराज साध की अध्यक्षता में उपजिला अस्पताल के सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में डॉ साध ने सभी कार्मिकों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन को उपलब्ध करवाने व समय पर लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को एनसीडी कार्यक्रम में चिकित्सा संस्थान वार स्क्रीनिंग एवं पेशेंट फॉलोअप पर विस्तृत चर्चा की। डॉ साध ने विभिन्न योजनाओं पर समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट भी ली और मदर लैब से होने वाली जांचों की जानकारी दी। बैठक में जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ सीएस मोदी ने ने टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कार्मिकों से इससे संबंधित कार्य करने की बात कही। पीसीपीएनडीटी कॉर्डिनेटर महेंद्र सिंह चारण ने बीकानेर जिले के लिंगानुपात के बारे में चर्चा की वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बारे में बताया। बैठक के दौरान जिला नोडल अधिकारी मनीष गोस्वामी ने एचएमआईएस व पीसीटीएस का प्रशिक्षण दिया। बैठक में ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ राजीव सोनी ने आरसीएच गतिविधियों के तहत 12 सप्ताह में एएनसी पंजीकरण पर जोर देते हुए संस्थागत प्रसव व पूर्ण टीकाकरण की शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉक के सभी सेक्टर से चिकित्साधिकारी प्रभारी, एसएचएस, एएनएम, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिपोर्टिंग पर्सन सहित अनेक कार्मिक शामिल हुए।