May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2026। क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग रही है। चोर मंदिरों को अपना निशाना बना रहें है और चांदी के छत्र व नगदी पर हाथ साफ करने की घटनाओं को अंजाम दे रहें है।
इंदपालसर गुंसाईसर में स्थित करणी माता मंदिर में 11 फरवरी 2026 की रात चोरों ने ताले तोड़ डाले। पूजारी योगेन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने 60-65 चांदी के छतर और करीब 5 हजार नगदी चोरी कर ली है। 12 की सुबह पूजा करने के लिए मंदिर जाने पर मामले का खुलासा हुआ। परिवादी ने पुलिस से मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने और मंदिर का सामान बरामद करवाने की मांग की है। विदित रहें इंदपालसर के इलाके में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है। ग्रामीण किशनसिंह, महावीर सिंह, रामवतार, मेघाराम भामूं, पुरखाराम नायक, छैलूसिंह सहित अनेक ग्रामीणों पुलिस से मामले की पूरी जांच करने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में लोहे की छड़ पर लगे चांदी के छत्र चुराए चोरों ने, नगदी भी चोरी कर ली।