May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-20 at 20.30.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2026। क्षेत्र में अब कुश्ती, जूडो व कबड्डी के खेल की प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के साथ आधुनिक सुविधाएं मिल सकेगी। शुक्रवार को क्षेत्र के सबसे बड़े भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में खेल प्रतिभाओं के लिए अखाड़े का विधिवत उद्घाटन किया गया। अखाड़े का पारंपरिक रीति से हल्दी, तेल, दूध, घी व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस मौके पर भारती निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, ट्रेनर सिकंदर सिंह, स्पोर्ट्स एचओडी व एएनओ नितिन सिंह, सीईओ मनमोहन भारतीय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अखाड़े का उद्घाटन किया।
समारोह में संस्था के सभी स्टाफ सदस्य और खिलाड़ी शामिल हुए। इस अवसर पर संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह अखाड़ा एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे क्षेत्र में अधिकाधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार होंगे और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती, जूडो, कब्बड्डी मैट भी शीघ्र ही मंगवाई जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी नियमित अभ्यास हेतु संस्थान में उपस्थित होकर स्पोर्ट्स एचओडी नितिन सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में अखाड़े का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी उच्च स्तरीय सुविधाएं।