May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 21 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2026 एसआईआर के तहत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसी के तहत आज शनिवार को उपखंड अधिकारी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ इस संबंध में एक बैठक की गई। जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए और उनको विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की फोटोयुक्त मतदाता सूची की हार्ड कॉपी और फोटो रहित मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव में निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के पश्चात वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या 267078 है और 403 सर्विस वोटर्स हैं।