May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2026। क्षेत्र में सोनियासर शिवदानसिंह से राजेडू तक निर्मित और राजेडू से राजपुरा तक निर्माणाधीन एमडीआर सड़क की भूमि पीएचईडी ने किसानों से ली व इस भूमि का किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की संघर्ष समिति के सदस्य शुक्रवार को संभागीय आयुक्त से मिले। समिति सदस्य व कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू ने बताया कि सोनियासर शिवदानसिंह से वाया सोनियासर ऊंचाईड़ा, सोनियासर गोदारान, बापेऊ, राजेडू, लिखमीसर दिखनादा, लिखमीसर उत्तरादा, सांवतसर, टेऊ, सूडसर, देराजसर, शेरूणा पूनरासर होते हुए राजपुरा तक स्वीकृत एमडीआर सड़क की अवाप्त भूमि का मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया है। सदस्यों ने प्रशासन से इन 15 गांवो के हजारों किसानों की खातेदारी कृषि भूमि का बाजार दर से चार गुणा मुआवजा राशि भुगतान करवाए जाने की मांग की गई है। इस दौरान समिति के प्रतिनिधि मंडल में धन्नाराम, रामलाल, रामप्रताप, ओमप्रकाश, जेठाराम, गोपालसिंह, शिवलाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।