






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2026। होली त्योहार के मौके पर गांव धोलिया में ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहें है। गांव के घरों में एक सप्ताह से सप्लाई ठप्प है और लोग टैंकरों से पानी मंगवा रहें है। गांव में सुखी खेलियों से बेसहारा पशु भी प्यास के मारे बेहाल है। वहीं ग्रामीणों की जेब पर टैंकरों का खर्च भी भारी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया गांव में तीन ट्यूबवेल है, जिनमें से एक तो पूरी तरह से नाकारा हो चुका है। दूसरे ट्यूबवेल की केबल जली हुई है जिससे वह तीन महीने से खराब पड़ा है। वहीं तीसरे ट्यूबवेल से पीने लायक पानी लिया जा रहा था और एक सप्ताह पहले उसकी मोटर जलने से वह भी बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार विभाग से समस्या निस्तारण की मांग की जा रही है, परंतु सुनवाई नहीं की जा रही है। गांव के सक्रिय युवा व यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, पूर्व उपसरपंच रामेश्वरलाल गोदारा, श्रवणराम सहू, लालाराम नाई, मुन्नीराम नायक, लादूराम जाट, गणेशाराम ने विभाग व प्रशासन से गांव में ट्यूबवेल दुरस्त करवा पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग की है।




