May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-03 at 09.15.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2026। देर रात करीब 11 बजे हाइवे पर एक पिकअप व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिग्गा रामसरा फांटा के पास बाइक व पिकअप में आमने सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार बिग्गा निवासी मामराज गोदारा व बिग्गाबास रामसरा निवासी खिराजराम नायक घायल हो गए। सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों के ही दाएं पैर में दो दो फ्रेक्चर आए और अन्य चोटें भी आई। उपजिला अस्पताल में मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।