May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-03 at 09.56.40

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2026। सोमवार रात शहर से अंचल के गांवों तक हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन के आयोजन संपन्न हुए। शाम को महिलाओं ने गोबर से बनाए बड़कुले चढ़ाकर पारंपरिक रूप से होलिका का पूजन किया। मंगल वस्त्रों में विधि विधान से पूजन संपन्न कर महिलाओं ने घर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई महिलाओं की टोलियों ने गीत गाए जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। छोटे बच्चों सहित युवा, बुजुर्ग सभी में होली के त्योहार की उमंग नजर आई। लोगों ने भक्त प्रह्लाद के जयकारे लगाए और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। सभी जगहों पर उपस्थित लोगों को प्रसाद का वितरण भी किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास गौरव पथ पर मंगलाई होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में होली धोरा पर विधि विधान से पूजन कर किया गया होलिका दहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में होलिका दहन, लगाए भक्त प्रह्लाद के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में होलिका पूजन कर किया दहन, महिलाओं ने मांगी घरों में खुशहाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई होलिका दहन की परंपरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में विधि विधान से पूजन कर जलाई होलिका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में किया होलिका दहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास होलिका दहन से पहले किया विधि विधान से पूजन संपन्न, सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में होलिका दहन के बाद डीजे पर युवाओं ने जमकर मचाई धमाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में होलिका दहन के बाद किया प्रसाद वितरण।