May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-03 at 10.45.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2026। बीती रात 12.25 बजे निकटवर्ती कस्बे बीदासर के नोखा रोड पर स्थित होटल द रॉयल ट्रीट पर तीन बदमाश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना से वहां खड़े लोगों में दहशत का माहौल बन गया। होटल मालिक मनीराम मंडा की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 3 जने भीखाराम जाट, श्रवण जाट व प्रभुराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों को जयपुर रेफर कर दिया गया है। चूरू एसपी जय यादव रात ही मौके पर पहुंचे और पुलिस ने होटल सील कर दिया है। यादव ने बताया कि एक हमलावर की पहचान कर ली गई है। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहें है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि ये हत्या शराब समूहों में आपसी विवाद के चलते की गई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी अलर्ट मोड पर है व क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:-   https://www.facebook.com/share/v/17yJMVRFoL/