May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-04 at 20.14.17 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2026। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में सरस धोरा पर नवनिर्मित सरसजी मंदिर में विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। पंडित महावीर सारस्वत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में घी व खोपरों की आहुति देकर गांव में सुख समृद्धि की प्रार्थना की। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए और महिलाओं ने मंगल गीतों का गायन किया। पूजन से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई व देवी देवताओं की सुदंर सजीव झांकियां सजाई गई। गांव में समरसता व एकता का संदेश देते हुए समारोह संपन्न हुआ। बुधवार रात 9 बजे से जागरण का आयोजन होगा। जिसमें गायक कलाकार गजेंद्र अजमेरा व डीसी धालीवाल एवं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। राष्ट्रीय सरस सेना संस्थापक पवन सारस्वत ने बताया कि समारोह में भजन गायक रामावतार सारस्वा ने भजन “मंदिर बणग्यो त्यार है.. को पहली बार रिलीज किया। यहां कार्यकारिणी के चंदनमल सारस्वा, रामलाल गोदारा, तुलछीरामजी सारस्वा, श्रीराम सारस्वत, मदनलाल तावणियां, महावीर सारस्वा, हनुमानसिंह गोदारा, मदनलाल सारस्वा सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। श्रीसरसीजी महाराज मंदिर निर्माण समिति एवं राष्ट्रीय सरस सेना ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरसजी धोरा पर नवनिर्मित मंदिर में हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सुदंर देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान मंदिर की भव्य सजावट की गई, आज रात होगा जागरण।