May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-08 at 18.32.20

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2026। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में वार्डन संगीता बेनीवाल की अध्यक्षता में युवा महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजन किया गया। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आर्य ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में मानवीय मूल्यों की स्थापना में महिलाओं की महत्ती भूमिका है। आर्य ने महिला सशक्तिकरण एवं समाजहित में “गहना छोड़ो, ज्ञान से जोड़ो” का आह्वान किया और बेटियों को अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग करते हुए कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्र की सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, प्रशासनिक व्यवस्थाओं में प्रभुत्व स्थापित कर सुशासन स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाने की बात कही। इस मौके पर छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर श्रवण कुमार भाम्भू, रामचन्द्र गोदारा, सुशील सेरडिया, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण उपस्थित रहें। कार्यक्रम अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।