May 20, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2026। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का तहसील सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश सचिव मुकेश मोहनपुरिया की मौजूदगी में श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर कैलाश बारूपाल को एवं सचिव पद पर अकरम काजी को चुना गया। सम्मेलन की शुरूआत निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश तुनगरिया द्वारा झंडारोहण के साथ हुई एवं कॉमरेड़ हेतराम बेनीवाल, भगतसिंह, बाबा साहब अम्बेडकर के चित्रों पर पुष्पाजंलि चढ़ाते हुए शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता के रूप में जनवादी महिला समिति की प्रदेश सचिव डॉ सीमा जैन, किसान सभा के जिला सचिव अशोक शर्मा ने युवाओं से क्रांति की मशाल को और अधिक तेज करने का आह्वान किया व किसान सभा तहसील उपाध्यक्ष गिरधारीलाल जाखड़, टेऊ सरपंच सुनील दुगलिया, शेखर रेगर, सोम शर्मा, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, कन्हैयालाल जाखड़, सुभाष जावा, जगदीश तुनगरिया, प्रतीक शर्मा, कैलाश बारूपाल आदि ने भी अपना संबोधन दिया एवं संगठन को मजबुत करने का आह्वान किया। नई तहसील कमेटी में अध्यक्ष सचिव के साथ जगदीश तुनगरिया और थानाराम मेघवाल को उपाध्यक्ष, प्रतीक शर्मा को संयुक्त सचिव तथा छैलूसिंह को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा बनवारी, रामदेव, अनीश, महेश कुमार, तालीम, मोहनलाल सारण, दिनेश जाखड़ और गोविंद सिंह को सदस्य बनाया गया।