






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2026। तहसील कार्यालय में शांति समिति की बैठक में एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने क्षेत्रवासियों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। वहीं दूसरी ओर हाइवे पर कालू फांटे के पास एक कार सवार ने बीकानेर की ओर जाते हुए मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मारी उसे कुछ दूर तक घसीटा। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और एंबुलेंस द्वारा घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। घायल का एक ओर साथी माणकरासर निवासी युवक भी चोटिल हुआ है। वहीं पुलिस को सूचना दे दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है….




