May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2026। प्रतिमाह के दूसरे गुरूवार को प्रशासन द्वारा पंचायत समिति सभागार में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में मात्र दो परिवादी पहुंचे और समस्या समाधान की मांग की। दिनभर अधिकारी समस्याओं का इंतजार करते रहें और समाधान के लिए परिवादी पहुंचे ही नहीं। जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज धायल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
यहां सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह ने जनसुनवाई में पंचायत समिति कोटे से बने गोदारा बास ट्यूबवेल और नारसीसर मुख्य गुवाड़ में बने ट्यूबवेल को जलदाय विभाग द्वारा अपने अधीन लेकर कार्य करने की मांग की। उन्होंने बताया कि इन दोनों ट्यूबवेल में मोटर या केबल जल जाने पर विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता जिससे ग्रामीण परेशान होते है, वहीं जनसहयोग से ही इन्हें ठीक करवाया जाता है, परंतु ऐसे में लंबे समय तक पेयजल समस्या होती है। वहीं दूसरी परिवाद कैलाश सिंह राजपुरोहित तोलियासर ने सरदारशहर रोड पर फैले कंकरिट व निर्माण सामग्री के अतिक्रमण को हटवाने संबंधी परिवाद दी गई।