May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-03-14 at 20.57.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2026। हाइवे पर कुछ देर पहले हुए हादसे में बिजली पोल से भरे एक ट्रेक्टर में पीछे से पिकअप गाड़ी आ भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त की बिजली पोल ट्रॉली से सड़क पर गिर गए और पिकअप क्षतिग्रस्त हुई है। गांव लखासर के निकट आने वाले जोधासर मोड़ पर दुघर्टना हुई। जिसमें पिकअप सवार जोधासर निवासी दो युवक घायल हो गए और उनके गांव से ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को पीबीएम अस्पताल लेकर रवाना हो गए। रोड पर आवागमन बाधित हो गया है और टोल प्लाजा व शेरूणा थाने में सूचना दे दी गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेक्टर ट्रोली में बिजली पोल भरे थे और अंधेरे के कारण बिजली पोल नजर नहीं आए। अचानक पिकअप पीछे से टकरा गई।