






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए श्रीडूंगरगढ़ वासियों को स्वस्थ माहौल में परिवार के साथ घूमने फिरने एवं शॉपिंग, मौज-मस्ती का मौका देने के लिए मीडिया पार्टनरशिप में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाता है। और इस बार कस्बे के दशहरा मैदान में अब तक का सबसे बड़ा मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का उदघाटन सोमवार शाम को उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, इओ व तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने सामुहिक रूप से फीता काटकर किया। उदघाटन से पहले क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने मेले के आयोजनों की परम्परा को संस्कृति का संवाहक बताया एवं इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के नागरिकों को अपने घर से बाहर निकलकर सपरिवार मनोरंजन करने का मौका मिलने की बात कही। शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में समय-समय पर होते रहने चाहिए। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने मेले के दौरान कानून संबंधी एवं ट्रेफिक व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए व सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने ईंद, रमजान व गणगौर के अवसर पर मेले लगने से खुशियां बढ़ने व महिलाओं, युवतियों व बच्चों के मनोरंजन में चार चांद लगने की बात कही। ईओ व तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने साफ-सफाई से संबंधित निर्देश दिए व इस तरह के आयोजन को सराहनीय बताया। मेला व्यवस्थापक सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार मेले में अनेकों झुले, खाने-पीने के कैंटीन एवं विभिन्न स्टॉल्स के साथ साथ बड़ा डोम लगा कर रोजमर्रा के सामानों की अनेक दुकानें भी लगाई गई है। मेले में क्राकरी, रेडिमेट कपड़ों, खिलौनों, स्टेशनरी, किचन आईटम सहित अनेकों घरेलू काम का सामान सही दामों में मिल सकेगा। और मेले में कई शानदार सेल्फी पॉईंट भी लगाये गए है। उदघाटन के मौके पर लॉयन्स क्लब के वरिष्ठ सदस्य महावीर माली, गौसेवक सत्यनारायण स्वामी, नागरिक विकास परिषद से मनोज गुंसाई, अणुव्रत समिति से एडवोकेट रणवीर सिंह खिची, एडवोकेट अनिल धायल, दशहरा समारोह समिति से राकेश चूरा, भाजपा नेता श्यामसुन्दर पारीक, शिवप्रसाद तावणियां, नन्दकिशोर नाई, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शुभकरण पारीक, नारायण सारस्वत, आदूराम मेहरा, लेंग्वेज ट्री एकेडमी से राज सर, आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, मनोज डागा, विहिप पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष श्यामसुन्दर जोशी, तेयुप के विक्रम मालू, चमन श्रीमाल, भीखाराम सुथार, संजय स्वामी, गोविंद सारस्वत, गौरव टाडा आदि मौजूद रहे एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की और से अशोक पारीक ने सभी का आभार जताया व मेले में सहयोग की अपील की।






