






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2026। दो बच्चों सहित एक महिला को भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामले की जांच कर रहें एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि गुसाईंसर बड़ा निवासी 24 वर्षीय लिच्छुराम ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च 2026 को उसकी भाभी भंवरीदेवी पत्नी दिवंगत भगवानाराम अपने दो छोटे बच्चों के साथ पीहर जाने का कहकर निकली। वह ना तो अपने पीहर पहुंची और ना ही उसकी तलाश करने पर भी उनके बारे में कोई जानकारी मिल पाई है। परिवादी ने इंदपालसर बड़ा निवासी बीरबल पर शक जताते हुए महिला को बहला फुसला कर बच्चों सहित भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला व उसके दो नाबालिग बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।



