May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-22 at 15.40.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2026। “पाछी बेगी आई रे गणगौर, घूमर रमवा ने आई रे गणगौर..” कुएं की मुंडेर पर गीत गाती महिलाओं और युवतियों ने गणगौर को फेरे दिलवाने की परंपरा का निर्वहन किया। 16 दिवसीय पर्व शनिवार को खुशी व प्रसन्नता के साथ भावुक क्षणों में विदाई के साथ संपन्न हुआ। युवतियों ने हल्दी, मेंहदी व विदाई के आयोजन किए और 16 दिन जमकर आनंद लिया है। महिला वर्ग ने सज-धज कर खूब घूमर नृत्य किया और गणगौर के गीत गाए। रविवार सुबह से बड़ी गणगौर को घरों में बुलाकर खोल भराई की रस्म निभाई जा रही है।
गणगौर मेला समिति के बैनर तले सिंधी कॉलोनी के शहीद हेमू कालानी पार्क में आयोजित गणगौर फेरे रविवार सुबह संपन्न हुए। फेरे पंडित रामदेव उपाध्याय ने विधिवत रूप से संपन्न करवाए। महिलाओं ने अनेक गीत गाए और अनेक श्रद्धालुओं ने गणगौर के सेवरे दिए। यहां गणगौर सजाओ प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ शिक्षाविद् रूपचंद सोनी, राज सर, मनोज गुसाईं ने निभाई। प्रथम द्वितीय व तीसरे स्थान की गणगौर को पुरस्कृत किया गया वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्यामसुदंर पारीक, मीना मोरवानी, कौशल्या झंवर, सुष्मा करनाणी, रामचंद्र मोदी, किरण सोमाणी सहित अनेक महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। गणगौर मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर मेला समिति द्वारा आयोजित गणगौर सजाओ प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को दिए सांत्वना पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रथम द्वितीय व तृतीय को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तावणियां परिवार में बड़ी गणगौर का विधि विधान से संपन्न करवाया पूजन।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई घरों में बड़ी गणगौर बुलाकर खोल भरवाने की पंरपरा का निर्वहन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गीत गाते हुए गणगौर के फेरे कुएं पर करवाए महिलाओं व युवतियों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमाणी परिवार ने बड़ी गणगौर को बुलाकर भरवाई खोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 16 दिन जमकर गणगौर पूजन का आनंद लिया युवतियों ने, डागा गर्ल्स ग्रुप ने हल्दी मेहंदी सहित गणगौर का प्री वेडिंग शुट भी किया।