






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2026। 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर भारती निकेतन शिक्षण संस्थान से आई है। संस्थान द्वारा कॉलेज के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रारंभ करवाई जा रही है, ताकि युवा स्नातक की डिग्री पूरी होने के साथ ही नौकरी के लिए पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगी परीक्षाएं दे सकें।
भारती निकेतन महाविद्यालय एवं फाउंडेशन ने 12वीं स्तर के विद्यार्थियों के –SAT 2026 (Bharti Niketan College Scholarship & Admission Test) की घोषणा की है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश के साथ-साथ आकर्षक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह टेस्ट पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective) होगा और OMR शीट पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य ज्ञान, जनरल साइंस, कंप्यूटर तथा बेसिक इकोनॉमिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा के माध्यम से योग्य विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, वहीं शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कॉलेज शिक्षा के साथ IAS एवं RAS फाउंडेशन कोचिंग का लाभ भी मिलेगा, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिल सकेगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सीटें सीमित हैं और प्रवेश प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगी। परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 को भारती निकेतन महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ परिसर में किया जाएगा। महाविद्यालय, जो कि महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में लगातार टॉपर विद्यार्थी देने के लिए जाना जाता है, अपने उत्कृष्ट शिक्षण स्तर और आधुनिक सुविधाओं के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। यहां प्रत्येक विषय के विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए 7वीं राजस्थान बटालियन NCC, विभिन्न खेल सुविधाएं और समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और BNC–SAT 2026 में भाग लेकर फीस में छूट के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें। आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए लिंक के माध्यम से शीघ्र पंजीकरण कर सकते हैं। संचालक मंडल के गिरधर स्वामी व श्रीकृष्ण स्वामी ने बताया कि कॉलेज के साथ IAS व RAS फाउंडेशन की तैयारी करने से विद्यार्थियों का समय और अतिरिक्त खर्च, दोनों की बचत होती है, जिससे वे कम समय में बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।



