






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में घूमचक्कर शुक्रवार शाम को भयंकर धूंए से घिर गया और वहां पास में वन क्षेत्र में पड़ा कचरा धू-धू कर जल गया। विदित रहे कि इस कचरे में आए दिन आग लगती रहती है व धूंए से आस पास के लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। शुक्रवार को आग तो इतनी भंयकर हो गई कि पालिका की दमकल को मौके पर बुलाया गया एवं पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए एवं आग के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। विदित रहे कि क्षेत्र में गर्मी होने के साथ ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी है। निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें आग का वीडियो-




