






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। तनावग्रस्त एक युवक बीती रात अपने घर से बिना बताए निकल गया और उसकी माता सहित परिजन चिंतित और परेशान हो रहें है। परिजनों ने सभी पाठकों से अपील करते हुए युवक के कहीं नजर आने पर तुरंत सूचना देने का आग्रह किया है। बिग्गाबास निवासी 40 वर्षीय युवक रामकरण पुत्र लुणाराम नायक रात 10 बजे खाना खा कर अपने घर की छत पर सोया था। सुबह परिजन उठे तो वह घर पर नहीं मिला। लापता रामकरण के भाई राजेश ने बताया कि रात में ही किसी समय वह निकल गया और सुबह जब घर में लोग उठे तो उन्हें वह घर पर नहीं मिला। परिजनों ने उसकी विभिन्न स्थानों पर लापता की तलाश की है, परंतु सफलता नहीं मिली। पाठकगणों को कहीं रामकरण नजर आवें तो उसे रोक कर बिठाएं और उसके भाई को 7357871726 पर तुरंत सूचना देवें।



