May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-28 at 21.19.07

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। क्षेत्र के गांव बाना का किशोर भवानी बाना ने रग्बी फुटबॉल खेल में नेशनल खेलने के लिए चयन हासिल कर लिया है।
भवानी स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान भढ़ाढ़र का छात्र है। उनका स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता में सलेक्शन हुआ है। भवानी उड़ीसा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेगा। उनके पिता कन्हैयालाल बाना, दादा भागीरथ बाना व अनेक खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी है।