May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-29 at 11.51.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2026। पत्नी के रंग रूप को लेकर उसे ताने देने व प्रताड़ित करते हुए दहेज मांगने व घर से निकाल देने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया कि गांव सालासर निवासी धर्माराम नायक की पुत्री 20 वर्षीय मीरा ने लालमदेसर निवासी अपने पति अजीत, ससुर चुन्नीलाल, सास संतुदेवी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2016 में उसके पैतृक गांव विधि विधान से संपन्न हुआ। विवाह के बाद से ही आरोपियों ने दहेज के लिए विवाह करने के ताने देते हुए उसके रंग व स्वरूप के ताने देकर जलील करते। आरोपी पति ने उसे पत्नी के रूप में कोई संबंध नहीं रखने, एक मोटरसाइकिल व दो लाख नगदी पीहर से लेकर आने के लिए तंग परेशान करता व आरोपीगण मारपीट करते। पीड़िता की बहन का विवाह उसके जेठ से हुआ और आरोपियों के स्वभाव के कारण जेठ अपनी पत्नी के साथ गैरसर में खेत काश्त करते हुए वहीं रहता है। जब वह बड़ी हुई तो ससुराल गई और आरोपियों ने 7-8 माह पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व उसका स्त्रीधन लौटाने से इंकार करने के आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनराम को दी है।