






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा आज आगामी नगरपालिका चुनावों को लेकर रणनीति तय करेगी। चुनावी चर्चा के लिए शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को 2 बजे पेड़ीवाल भवन, बिग्गा बास आने के लिए कहा है। अड़ावलिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप लोकतांत्रिक ढंग से भाजपा कार्य करेगी।



