May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-30 at 11.28.59

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2026। दिन दहाड़े वसुंधरा नगर में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर ने नगदी, गहनों सहित घर में रखो गुल्लक तक उठाकर ले गए।
श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच पीड़ित हड़मानाराम पुत्र पेमाराम ब्राह्मण निवासी गणपति नगर ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे महावीर प्रसाद का घर वसुंधरा कॉलोनी में है। जहां उसकी पुत्रवधू व पोता जितेंद्र रह रहा था। 26 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे उसकी बहू पोते के साथ जरूरी काम से अपने पीहर तेजरासर गई थी। 27 की सुबह 10.30 बजे से 12 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़े और घर में घुस गए। चोरों ने एक सोने की चेन, 2 भरी का मादलिया, दो अंगूठियां, 15 फुलड़े, 10 नग सोने के घूंघरू, संदूक में रखे 15 हजार, अलमारी रखे 5 हजार और एक गुल्लक में से 8-10 हजार रूपए चोरी कर लिए। शाम करीब 5 बजे उन्हें ताले तोड़ने की सूचना मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच एएसआई देवाराम कर रहें है।