






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2026। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं और समकक्ष परीक्षाओं का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने विज्ञान, कॉमर्स व कला तीनों संकायों का परिणाम एकसाथ जारी कर दिया है। प्रदेश भर में करीब 9 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी है। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चली और परीक्षा समाप्त होने के मात्र 20 दिन बाद ही परिणाम जारी कर दिया गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ अंचल में 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले विज्ञान, कॉमर्स व कला वर्ग के विद्यार्थियों के फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किए जाएंगे। अभिभावक बच्चे का फोटो और उसकी अंकतालिका 94149-17401 पर भेज सकते है। विद्यार्थी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है:-
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 Direct Link



