May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2026। गुरूवार सुबह क्षेत्र के एक 19 वर्षीय युवती का पैर फिसलने से वह पानी की कुंड में गिर गई और डूबने से युवती की मौत हो गई। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवा कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
गुरूवार सुबह गांव लखासर निवासी 19 वर्षीय छैलूकंवर पुत्री आजादसिंह हादसे का शिकार हो गई। मृतका के परिवार में दादा मदनसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि छैलूकंवर आज सुबह करीब 6 बजे गांव में स्थित अपने घर में पानी की कुंड से पानी निकाल रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। एसआई मोहनलाल ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।