






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2026। पंचायत समिति परिसर में आयोजित मासिक जनसुनवाई में गुरूवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन शामिल हुए। जैन ने अधिकारियों को पेयजलापूर्ति की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर आमजन को पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 51 परिवादें आई व जैन ने परिवादों के निस्तारण में रूचि लेकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत मौजूद रहें। वहीं आईएएस शैलजा पांडे, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज धायल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर, चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी, जलदाय विभाग के एईएन कैलाश वर्मा, बिजली विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर ने परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए परिचय लिया। उन्होंने बजट घोषणाओं पर चर्चा करते हुए आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। बता देवें पंचायत समिति से जिला कलेक्टर 220 केवी जीएसएस पहुंचे व जीएसएस का निरीक्षण किया। गांव जोधासर में आंगनबाड़ी का निरीक्षण करते हुए गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुए। सीडीपीईओ चंद्रप्रभा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यहां मौजूद रही।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए विरोध
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को स्टेट हाइवे 06 पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए कैलाश प्रजापत ने कलेक्टर को पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को सरदारशहर रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अचानक कार्रवाई करने, व्यापारियों को सामान हटाने की मोहलत नहीं देने, केवल 11 दुकानदारों को नोटिस देने, वहीं करीब 1 माह पहले सीएलजी बैठक में केवल ईंट बजरी कांकर और कच्चा मेटेरियल हटाने की बात कहे जाने की बात कही। वहीं प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए 60 से अधिक व्यापारियों के पक्के निर्माण तोड़कर लाखों का नुकसान पहुंचाया गया है।
सालों से पेयजल सप्लाई से वंचित परिवारों को पानी देने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू ने जनसुनवाई में गांव सूडसर में तीन चार साल से पेयजल सप्लाई से वंचित परिवारों को पानी उपलब्ध करवाने की मांग की। भादू ने बताया कि गांव में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण के दौरान एक दर्जन परिवारों की आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ये परिवार टेंकरों से आपूर्ति कर आर्थिक रूप सेपरेशान हो रहें है। ग्राम पंचायत ने इसे दुरस्त करने के प्रयास किए परंतु एक खातेदार द्वारा अपने खेत में डाली गई पाईप लाइन को दुरस्त नहीं करने दिया जा रहा है। जिससे इन परिवारों को पानी नहीं मिल पा रह है। भादू ने प्रशासन से मामले में दखल देकर लाईन दुरस्त करवा एक दर्जन परिवारों तक पानी पहुंचाने की मांग की।
सुरजनसर में सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर के ग्रामीणों ने गांव में सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। मुखराम डूडी ने बताया कि गांव में जोहड़ पायतान, ताल मैदान, श्मशान भूमि पर किए गए नाजायज अतिक्रमण हटवाए जाए। इन जमीनों पर भूमाफिया प्रवृत्ति के लोग लगातार कब्जे कर रहें है, जिस पर रोक लगाई जाए।
ट्रोमा सेंटर, पेयजल संकट व किसान मुद्दों को लेकर दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक शहरवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए ट्रोमा सेंटर का निर्माण करवाने, शहर में व्याप्त पेयजल संकट को दूर करने, प्रताप बस्ती में स्थित पानी के होद की जर्जर छत गिरने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने गेहूं की सरकारी खरीद शीघ्र शुरू करने, बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की। इस दौरान किसान सभा तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़, मदनलाल प्रजापत, गिरधारी जाखड़, जावेद बेहलीम, राजेंद्र स्वामी, प्रकाश गांधी, डूंगराराम महिया, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, रामकिशन गावड़िया, भंवरलाल प्रजापत, बनवारी सोनी, किशन सोनी, घनश्याम सोनी, बाबूलाल सोनी, मघाराम मेघवाल, परताराम भुवाल, मदनलाल डेलू, जयकिशन, उस्मान आरिफ, जुनेद शेख, कालू छींपा, आमिर खोखर, समीर पावटिया, राजू गुसाईं, मोहन सिंह राजपुरोहित, रिजवान, मुमताज, नदीम शेख, अजहर सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।
जागरूक लोगों ने उठाई क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं, पढें पूरी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने उपजिला अस्पताल में पानी में भीगने से खराब हुई सोनोग्राफी मशीन को चालू करवाने की मांग की गई। समिति अध्यक्ष जतनसिंह ने बताया कि चिकित्सालय कार्मिकों की बेपरवाही के चलते छह माह से मशीन खराब पड़ी है और गर्भवती महिलाओं को बाहर से अधिक कीमत पर सोनोग्राफी करवानी पड़ रही है। वहीं समिति ने हाइवे पर विचरण कर रहें निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करवाने की मांग की। तोलियासर के पृथ्वीराज राजपुरोहित ने गांव में 14 माह से लंबित अतिक्रमण हटवाने की मांग की। आईदान पारीक ने धनेरू में 8 हजार की आबादी व बरसात के दिनों में पानी भरने की समस्या के समाधान करने के लिए ग्राम पंचायत में सीवरेज पाईप लाईन डलवाने की मांग की। एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने बिग्गाबास में कमल एजेंसी के पास लगे लोहे के करंट आ रहें बिजली पोल को हटवाने की मांग की है। आड़सर बास के मुरलीधर प्रजापत ने खो गए राशन कार्ड को चालू करवाने की मांग की। संजय सिंह पूनियां ने श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के पास वाली आदर्श नगर गली में लाईटें खराब हुई जिन्हें वापस नहीं लगवाई गई है। ये लाईट चालू करवाने की मांग की। केऊ से रीड़ी सड़क बनवाने में चल रहें विवाद का समाधान कर इसे पूरा करवाने की मांग की। शूरवीर मोदी ने मानसून से पहले खुले ट्रांसफार्मर व विद्युत लोहे के पोल की समीक्षा कर तुरंत कार्रवाई कर दुर्घटनाओं को रोकने की मांग की। मोदी ने जलदाय विभाग में हो रहें भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने व पाईप लाईन का कार्य पूरा किए बिना भुगतान उठाकर सरकारी गबन करने वाले जिम्मेदारों पर रिकवरी करने की कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। रीड़ी के नारायण नाथ सिद्ध ने रीडी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से टच 11 केवी की लाईन हटवाने के लिए चार साल से चक्कर लगाने व इसे हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने गुंसाईसर से इंदपालसर बास सड़क मार्ग पर हल्की बरसात में ही रास्ता अवरूद्ध हो जाने की शिकायत करते हुए समाधान करवाने की मांग की। हरिप्रसाद सिखवाल ने ट्रोमा सेंटर निर्माण करवाने, सब्जी रेहड़ी गाड़ों को उचित स्थान दिए जाने, शहरी क्षेत्र में बेसहारा गौवंश को गौशाला भेजे जाने, बीकानेर जयपुर बस स्टैंड पर सुलभ सुविधाएं बनवाने की मांग की। भाजपा शहर महामंत्री मदन सोनी व भाजपा उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच ने जैन से मुलाकात कर धोलिया रोड स्थित जीएसएस की चारदीवारी या फेंसिंग करवाने की मांग रखी। उन्होंने उपजिला चिकित्सालय में बंद पड़ी सोनोग्राफी मशीन चालू करवाने व लोहे के बिजली पोल हटाकर सीमेंट पोल लगवाने की मांग भी उठाई।
देखें क्या कहा जिला कलेक्टर ने:– https://www.facebook.com/share/v/18o9MdjU91/







