






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2021। गरीबों को खाद्य सुरक्षा योजना में सरकार द्वारा गेंहू दिया जाता है जिसमें कई सरकारी कर्मचारी फर्जी तरीके से गेंहू उठाते है। खाजूवाला तहसील के साहुवाला तहसील का पटवारी देवीलाल लंबे समय से फर्जीवाड़ा कर रहा था। जिलाकलेक्टर नमित मेहता ने उसे सस्पेंड करते हुए निलंबन काल में मुख्यालय श्रीडूंगरगढ़ रहने को कहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य भर में 64 हजार कर्मचारी सस्ता जरूरतमंदों के हिस्से का गेंहू उठा रहें है। बीकानेर में भी 1591 सरकारी कर्मचारियों ने लंबे समय तक ये गेंहू उठाया है जिसमें 452 कर्मचारियों से 64 लाख की वसूली भी की गई है।



