May 20, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2026। गुरूवार को जिला कलेक्टर के दौरे के दौरान गेंहू की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग करते हुए युवाओं ने नारे लगाए। वहीं शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडी में स्थित ‘ए केंद्र’ पर गेहूं की सरकारी खरीद आज विधि विधान से शुरू कर दी गई है। विदित रहें गेहूं का बाजार भाव 2300- 2400 रूपए प्रति क्विंटल है। वहीं गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रूपए प्रति क्विंटल एमएसपी है और राज्य सरकार द्वार 150 रूपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस प्रकार किसान को प्रति क्विंटल 2735 रूपए प्राप्त हो रहें है।
एफसीआई अधिकारी गणेश यादव व गौरव कुमार ने बताया कि एफसीआई द्वारा यहां खरीद की तैयारियां की जा रही थी, इसी सप्ताह जिले में विभिन्न केंद्रो पर खरीद शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि गिरदावरी के अनुसार पूरी उपज की खरीद सरकार द्वारा ली जा रही है। फर्म सूजल ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से शुक्रवार को गणेश पूजन के बाद समर्थन मूल्य पर पहली खरीद लिखमादेसर के किसान सहीनाथ ज्याणी के गेंहू की हुई। किसान ने बाजार भाव से अच्छे भाव मिलने पर प्रसन्नता जताई और यहां उपस्थित सभी किसानों व श्रमिकों को प्रसाद का वितरण किया गया।