






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जिले में नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ चलाया है। इसी के तहत श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार शाम को एक अफीम तस्कर को पकड़ा व 400 ग्राम अफीम जब्त की है।
सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में सरदारशहर रोड पर की गई कार्रवाई में पुलिस दल ने 21 वर्षीय किशन पुत्र रूपाराम धतरवाल निवासी तोलियासर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 404 ग्राम अफीम जब्त की है। एसआई राजेन्द्र कुमार ने अपनी टीम के कांस्टेबल पुनीत, अनिल मील, नन्दराम, रामसिंह, ड्राईवर रामनिवास के साथ मौके पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कांस्टेबल पुनीत की मामले में अहम भूमिका रही। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आदतन अफीम तस्कर है और युवा उम्र में ही अफीम की सप्लाई में जुट गया है। 21 वर्षीय इस युवक को गत जनवरी माह में भी अफीम के साथ पकड़ा था एंव फरवरी में ही जमानत पर रिहा हुआ था। जमानत पर आते ही युवक पुनः अफीम सप्लाई में जुट गया था। जिसे आज ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पकड़ा गया है। पुलिस अब नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है।



