May 20, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2026। क्षेत्रवासियों के लिए एक खास खबर रेल विभाग से आई है। लालगढ़ जंक्शन से रवाना होकर बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू के रास्ते प्रयागराज हाने वाली गाड़ी संख्या 20404 का समय परिवर्तन के साथ मार्ग परिवर्तित किया गया है।
रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड के मध्य दुधवाखारा-हड़याल- डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिंगनलिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु लालगढ-प्रयागराज रेलसेवा प्रभावित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 20404, लालगढ-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 16.04.26, 18.04.26, 20.04.26, 23.04.26, 25.04.2026 व 27.04.26 को (06 ट्रिप) लालगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 45 मिनट की देरी से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होकर संचालित होगी।