May 20, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर में नेशनल हाइवे पर स्थित सिद्ध धर्मशाला परिसर में सोमवार से आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। लाइब्रेरी का निर्माण दिवंगत जैसनाथ मान की स्मृति में उनके सुपौत्र बीरबलनाथ पुत्र आदुनाथ मान एवं भागुनाथ सिद्ध सेरुणा द्वारा करवाया गया है।
लाइब्रेरी का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। सारस्वत ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि लाइब्रेरी क्षेत्र में शिक्षा, संस्कार और जागरूकता को नई दिशा देने के लिए सकारात्मक प्रयास है। कार्यक्रम में सिद्ध समाज के मौजिज लोग शामिल हुए। दानदाता बीरबलनाथ व भागुनाथ सिद्ध ने विधायक सहित अतिथियों का सम्मान करते हुए आभार जताया।
कार्यक्रम में सिद्ध समाज के अध्यक्ष नत्थूनाथ सिद्ध, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुम्भनाथ सिद्ध, हेमनाथ सिद्ध भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष, पोकरनाथ सिद्ध जाखड़ प. स. सदस्य, किशननाथ सिद्ध बलिहारा पूर्व सरपंच, बिजली विभाग के एक्सईएन हरिराम सिद्ध बाना, बीरबल नाथ गोदारा, रामचंद्र नाथ, महेन्द्र सिंह तंवर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष, बहादुरनाथ सिद्ध पूर्व सरपंच, भींयानाथ सिद्ध प. स. सदस्य, कालूनाथ सिद्धपूर्व सरपंच, मुलनाथ सिद्ध पूर्व उपसरपंच, रुपनाथ सिद्ध, मुरलीनाथ सिद्ध पूर्व सरपंच, जगदीश पारीक महामंत्री, ओंकारनाथ सिद्ध, खिराजनाथ, देवनाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, जिज्ञासु सिद्ध सहित अनेक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन किशननाथ सिद्ध ज्याणी ने की |