May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार ने आज अपने कार्यालय में पहुंचे युवाओं के दल को नशे से दूर रहने की बात कही। सीओ ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे के कारण ही तरह तरह के अपराधों से जुड़ रही है। आज सीओ के कार्यालय में क्षेत्र के युवा कमल बापेऊ, राजेन्द्र नोसरिया, संग्राम परिहार, रामनारायण मेहरा, हरिराम लोडेरा, श्रीराम भोजास, बजरंग रोलण, मघाराम लखासर, रतन सोंलकी, आदूराम मेहरा, ओमप्रकाश कालवा आदि पहुंचे। इन युवाओं ने फूल माला पहना कर श्रीडूंगरगढ़ में दिनेश कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें भारत के प्रथम कानूनविद् रहे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का चित्र भेंट किया। युवाओं ने दिनेश कुमार से क्षेत्र में कानून व्यवस्था निष्पक्ष बनाने की अपील भी की। सीओ ने इन युवाओं को श्रीडूंगरगढ़ वृत में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपने पूरे प्रयास करने का विश्वास दिलवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार का क्षेत्र में चार्ज सम्भालने पर युवाओं ने स्वागत किया।