May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2021। पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव के लिए खुल कर मैदान में उतरते हुए ताल ठोक दी है। आज श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। नाई ने मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें श्रीडूंगरगढ़ शहर को मौकापरस्त राजनेताओं के हाथों में आने से बचाने के लिए मैदान में उतरना पड़ा है। विरोधियों की ओर से शहर में अफवाह फैलाई जा रही है कि पोते को चेयरमैन बनाने के लिए हमने मंच का निर्माण किया है तो जनता को ये साफ कह दूं ये निराधार आरोप है। नाई ने घोषणा की है कि चैयरमेन हमारे परिवार से नहीं होगा और हम बीकानेर में बैठ कर जो कस्बे की राजनीति को चलाना चाहते है उनसे कस्बे के नागरिकों की सुरक्षा मंच करेगा। हमारे पार्षद के दावेदार सभी वार्डों में पार्टियों को टक्कर देंगे और श्रीडूंगरगढ़ में विकास करवाने के लिए मंच के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। नाई ने आज खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के संयोजक रूप में पूर्व विधायक किसनाराम नाई बने है। उद्घाटन में नाई के समर्थक अशोक बेद, शंकर ओझा, सलीम, सीताराम सोनी, बीजू बोथरा, शिव मोदी, बनवारी ब्राह्मण, रूपनाथ, प्रह्लाद सिंह, आबिद, सुरेन्द्र दुगड़, राजेन्द्र पुरोहित, नंदू पारीक, लूणाराम नाई, भवानी सिंह, बरजी सिंह, मंगतुमल वाल्मीकि, अमित बोथरा, संजु वाल्मीकि, वसीर चुनगर, भगवान नाई, साजिद, सुरजाराम ब्राह्मण, मनोज दर्जी आदि शामिल रहें।