






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस की लगातार सक्रियता के बीच अभी अभी एक ख़बर गांव मोमासर से आ रही है। जहां पुलिस दल पर हमला करते हुए खाखी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आ रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार एएसआई रामस्वरूप किसी मामले की जांच में गांव मोमासर पहुंचे थे। जहां सत्तासर के निवासी युवकों द्वारा उनके एंव पुलिस दल के साथ बदसलूकी की गई। मामले की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा है एंव मौके से भाग छुटे युवकों की तलाश की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



