August 30, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालोतरा में एचआरआरएल रिफायनरी पचपदरा का शुभारंभ 21 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। पीएम की सभा का लाइव प्रसारण समर्थकों द्वारा सामूहिक रूप से देखा जाएगा। नगरपालिका मंडल द्वारा लाइव प्रसारण की व्यवस्था पंचायत समिति सभागार में की गई है। ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने नागरिकों से कल सुबह 10 बजे पंचायत समिति सभागार पहुंच कर लाइव प्रसारण के कार्यक्रम में शामिल होने अपील की है। शर्मा ने बताया कि पालिका द्वारा एलईडी स्क्रीन पर प्रसारण की व्यवस्था की गई है। बता देवें आयोजन को लेकर मोदी व भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है। श्रीडूंगरगढ़ अचंल भर से बड़ी संख्या में लोग पचपदरा जाकर सभा में शामिल भी होंगे।