May 20, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2026। गर्मी की आहट से ही पेजयलापूर्ति को लेकर ग्रामीण इलाकों और शहर के विभिन्न हिस्सों में नागरिक परेशान हो रहें है। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना में सरकारी स्कूल के सामने बना सरकारी ट्यूबवैल करीब तीन माह से बंद पड़ा है। इस ट्यूबवेल से स्कूल व अस्पताल में सप्लाई सहित करीब 300 घरों में पेयजलापूर्ति की जा रही थी। अब ग्रामीण टैंकरों से जलापूर्ति करते हुए बुरी तरह से बेहाल हो रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पिछड़े वर्ग की अधिकांश आबादी है, इन घरों से कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने से लोग अतिरिक्त आर्थिक बोझ से दब रहें है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके पेयजल के हक की मांग को भी अनसुना करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार संपर्क के बावजूद इसे दुरस्त नहीं किया जा रहा है, जिससे 600 रूपए प्रति टैंकर का भुगतान कर लोग आर्थिक नुकसान उठा रहें है। गांव के देवीलाल, हंसराज, परताराम, बीरबलराम, मुन्नीराम, जगदीश, प्रकाश, तनसुख, सांवरमल, चंदाराम, रामरतन बरोड़ आदि ने जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने विभाग से सुनवाई करने व ट्यूबवेल शुरू कर पेयजलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है।