May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव की वोटिंग श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट परिसर में सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के निर्देशन में मतदान प्रक्रिया जारी है। सहायक अतिरिक्त अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सैनी व सहयोगी कर्मचारी बद्रीव्यास चुनावी प्रक्रिया में जुटे है। चुनाव अधिकारी पूनमचंद मारू ने बताया कि शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के 122 अधिवक्ता मतदाता है, जिनमें से अभी तक 32 वोट पड़े है। एडवोकेट अनिल धायल ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में कुल 234 उम्मीदवार मैदान में है और 84,200 अधिवक्ता मतदाता के तौर पर वोट देंगे। 23 सदस्य पद के लिए चुनाव की मतदान प्रक्रिया जारी है, जिसमें उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के मतदाताओं से संपर्क कर वोट की अपील भी की है। कोर्ट परिसर में चुनावी माहौल का उत्साह छाया है और वकीलों में चर्चाओं का दौर जारी है।