






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पँचायत समिति में विकास अधिकारी पद अब राजनीतिक जोर आजमाइश का केंद्र बिंदु बन गया है। यहां पहले बीडीओ, फिर आरएएस ओर अब आईएएस को विकास अधिकारी का जिम्मा दिया गया है। सम्भवतः श्रीडूंगरगढ़ पूरे राज्य में पहली ऐसी पँचायत समिति होगी जहां एक आईएएस को विकास अधिकारी का जिम्मा दिया गया है। जिला कलेक्टर नमित मेहता के नए आदशों के माध्यम से प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया को यह जिम्मा दिया गया है। कनिष्क कटारिया अभी जिले में सहायक कलेक्टर पद पर है और अब साथ मे श्रीडूंगरगढ़ विकास अधिकारी पद भी संभालेंगे। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ पँचायत समिति में राजनीतिक जोर आजमाइश में पहले बीडीओ सुनील छाबड़ा को एपीओ किया गया और बाद में नए आये बीडीओ मनोज धायल को चार्जशीट देकर हटाया गया। उसके बाद कभी एईएन, कभी धायल की वापसी ओर कभी श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम के पास बीडीओ का चार्ज रहा। अब आईएएस लेवल के अधिकारी को श्रीडूंगरगढ़ बीडीओ लगाना चर्चा का विषय बना हुवा है।



