May 21, 2026
evee

निजीकरण के विरोध में उतरे कार्मिक, दिए ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम में हो रहें व्यापक निजीकरण के विरोध में कार्मिकों ने एकजुट होकर उच्चाधिकारियों व सीएम के नाम ज्ञापन दिया। बुधवार को सहायक अभियंता कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ प्रथम, द्वितीय और ऊपनी में संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सहायक अभियंता हर्ष वैष्णव, अधिशासी अभियंता विष्णु मैथी, सीएम भजनलाल शर्मा, ऊर्जा सचिव आरती डोगरा के नाम ज्ञापन दिए। कार्मिकों ने निजीकरण के विरूद्ध संघर्ष करने की बात कही। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अविनाश, राजस्व अधिकारी सुनील स्वामी, निर्मल कुमार देवड़ा, पप्पूलाल कुमावत, रमेश मोदी, शिशुपाल सिंह राठौड़, मंगलाराम, दिलावर खान, गौरीशंकर, अवधेश सहित अनेक कार्मिक मौजूद रहें। कर्मचारी पप्पू कुमावत ने बताया कि सरकार ने निजीकरण को बंद नहीं किया संघ के बैनर तले जयपुर मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। संघ सदस्य निर्मल देवड़ा ने निजीकरण के दुष्परिणाम बताते हुए सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को एकजुट होने की बात कही।

संत शिरोमणि खेतेश्वर महाराज का 114वां जन्मोत्सव मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को राजपुरोहित समाज के ब्रह्मलीन संत शिरोमणि खेतेश्वर महाराज के 114वां जन्मोत्सव सरदारशहर रोड पर राजपुरोहित सभा भवन में समाज सदस्यों ने उत्साह के साथ मनाया। युवाओं ने संत के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर जतनसिंह राजपुरोहित, राज सर, रमेश सिंह, बाबूसिंह, दिनेश सिंह सहित राजपुरोहित समाज के अनेक समाज बंधु शामिल हुए। जतनसिंह ने संत खेतेश्वरजी महाराज के जीवन प्रसंगों के बारे में विस्तृत चर्चा की। राज सर ने समाज के लिए दिए उनके योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें बड़ा समाज सुधारक बताया।