May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-04-22 at 8.20.53 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ में 27 अप्रैल को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में उपखंड क्षेत्र से हर गांव से गौभक्त व गौसेवक शामिल होंगे और देश में गौ माता को सम्मान देने की मांग केंद्र सरकार से करेंगे।
बुधवार शाम को आड़सर बास स्थित श्रीगोपाल गौशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। अभियान के प्रभारी अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि बैठक में आगामी 27 अप्रैल के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा बनाई गई। हर गांव से गौसेवक, गौभक्त व आमजन, महिलाएं सुबह 9 बजे गौशाला परिसर पहुंचकर मुख्य बाजार से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचेगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर अपनी मांग दर्ज करवाएंगे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने अभियान के प्रचार प्रसार में युवाओं को आगे आकर अपना योगदान देने का आह्वान किया। स्वामी ने बताया कि ये राष्ट्रीय अभियान है जो संतो के निर्देशन में संपन्न हो रहा है। देश भर में तहसील मुख्यालयों पर 27 की सुबह 11 बजे ज्ञापन दिए जाएंगे। अभियान के शिवरतन सोमाणी ने हर घर को अभियान से जुड़कर गौमाता के सम्मान के लिए आवाज उठाने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने का आग्रह किया है। जिला गौसेवा संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने आगामी चार दिनों में कार्यकर्ताओं को जी जान से प्रचार प्रसार करने व बड़ी संख्या में गौसम्मान के लिए एकजुट होने का आग्रह आमजन से किया। बैठक में शहर एवं देहात की गौशालाओं के संचालक, व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन व धार्मिक संगठनों के प्रबुद्धजन एकत्र हुए। बैठक में जतनसिंह राजपुरोहित, कमल किशोर सोमानी, शिवरतन नाढानी, सुंदरलाल मोहता, भैरूंदान झंवर, शूरवीर मोदी, मनोज डागा, रुपाराम, रामधन सोमानी, कमल जोशी, सुंदरलाल मूंधड़ा, कैलाश बिहानी, बजरंगलाल सारस्वत, महेंद्र सिंह तंवर, रेंवत सैन, भंवरलाल भादू, रामचंद्र भादू, हुकमाराम भादू, आनंद जोशी सहित अनेक गौसेवक शामिल हुए।