August 30, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2026। क्षेत्र में कुछ देर पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों सहित तीन जने घायल हो गए व तीनों को ही उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
धीरदेसर से कितासर मार्ग पर एक बाइक व छोटी गाड़ी आमने सामने टकरा गए। जिसमें दुलचासर निवासी 50 वर्षीय हरिराम पुत्र नत्थूराम, 26 वर्षीय कालूराम पुत्र भंवरलाल व धीरदेसर चोटियान निवासी 24 वर्षीय गणेशराम पुत्र प्रभुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल आपस में रिश्तेदार है। कालूराम घायल हरिराम भतीजा है व गणेशराम उसका भांजा है। सभी घायलों को कुछ जागरूक युवाओं ने बिना देरी किए अपने साधन से उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने तीनों को बीकानेर रेफर कर दिया है। पुलिस एसआई मोहनलाल मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। सरंपच रामचंद्र चोटिया भी उपजिला अस्पताल पहुंचे व घायलों की कुशलक्षेम ली। घायलों के परिजन व जानकार भी अस्पताल पहुंच गए है।