






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर में मुख्य बाजार स्थित पुराना बस स्टैंड पर एक सोने की रखड़ी मिली है। जिसे मालिक को लौटाने के लिए मालिक की तलाश की जा रही है। रखड़ी किसी ग्रामीण महिला के बस में चढ़ने या उतरने के दौरान गिर जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
ये सोने की रखड़ी टैक्सी चालक रामचंद्र शर्मा को सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे मिली है। शर्मा ने अपनी भल मानसता दिखाते हुए सुनार से इसके असली होने की जानकारी ली और आपणो गांव सेवा समिति कार्यालय पहुंचे। शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कार्यालय में सूचना देते हुए रखड़ी सही मालिक तक पहुंचाने की पेशकश की है। रखड़ी मालिक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के अशोक पारीक से 9460505193 पर संपर्क कर अपनी जानकारी दे सकते है। आप सभी पाठक भी ये खबर सभी महिलाओं तक पहुंचाए जिससे रखड़ी मालिक तक उनकी रखड़ी पहुंच सके।
विदित रहें गत दिनों गांव बिग्गा निवासी एक ग्रामीण का सामान ट्रेन से श्रीडूंगरगढ रेलवे स्टेशन पर भूलवश उतर जाने की खबर का प्रकाशन खोया पाया में किया गया। उनका सामान भी खबर प्रकाशन के साथ ही सामान ले जाने की सूचना खबर में दिए नबंर पर पहुंच गई। टाइम्स क्षेत्र में हर एक नागरिक तक खबर की पहुंच सुनिश्चित करता है। जिससे नागरिकों के लिए टाइम्स सहायक भी सिद्ध हो रहा है।



