May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 20.32.16

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2026। उपखंड क्षेत्र में सोमवार शाम आए तेज आंधी तूफान से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। क्षेत्र में जर्जर पोल गिर गए और करीब 72 पोल विभिन्न स्थानों पर गिरने की सूचना विभागीय सूत्रों से प्राप्त हुई है। कृषि कुओं पर लगी डीपी, पोल गिरने से किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
अंधड़ से सोमवार दोपहर को गांव बेनीसर में बिजली गुल हुई जो मंगलवार रात तक नहीं आई है। दो रातों से गांव पूरी तरह से अंधेरे में डूबा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिना बिजली गर्मी में हाल बेहाल हो रहें है और मरीजों व छोटे बच्चों को खासी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के कारण पेयजलापूर्ति ठप्प हो गई और घरों में पानी की किल्लत सामने आ रही है। विभाग द्वारा मंगलवार सुबह राहत कार्य शुरू करने की बात कही गई परंतु बेनीसर के ग्रामीण सुनवाई नहीं होने के आरोप लगा रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार विभागीय अधिकारियों से गांव की बिजली सुचारू करने की मांग की जा रही है। वहीं आज रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विदित रहें बेनीसर की रोही में खासा नुकसान हुआ और खेतों में पोल गिरने से बिजली गुल हो गई। गांव के जागरूक युवा ने गाड़ी की लाइट जलाकर गांव के अंधेरे की फोटो भेज कर समस्या के समाधान की मांग की है।