May 19, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2026। गुरूवार शाम को सीआईएससीई ने आईसीएसई के 10वीं व 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। इस परीक्षा में मुंबई प्रवासी रमेश कांता सोमानी के पुत्र रौनक सोमानी ने 10वीं की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए है। उनके दादा दादी कालूबास निवासी बनवारीलाल नारायण सोमाणी परिवार में खुशी का माहौल छा गया। वहीं बिग्गाबास निवासी व जयपुर प्रवासी अजय पुत्र मालचंद तोषनीवाल ने 10वीं बोर्ड में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए है। उनके पारिवारिक सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुए अजय को बधाई दी है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व काठमांडू प्रवासी लूणकरण बाहेती के पौत्र दिव्यांश पुत्र एकता योगेन्द्र बाहेती ने भी 10वीं बोर्ड में 95.5% अंक हासिल कर परिवार को गौरवान्वित किया है। बाहेती परिवार ने दिव्यांश को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।